Thursday, August 22, 2019

आर्थिक सुस्ती और गहरा रही हैः आरबीआई गवर्नर- पांच बड़ी ख़बरें

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि जून 2019 के बाद आर्थिक गतिविधियों से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती और बढ़ रही है.

उन्होंने ये बात मौद्रिक नीति समिति की बैठक में 7 अगस्त को कही थी, लेकिन बैठक की कार्यवाही बुधवार को जारी की गई.

दास ने कहा कि घरेलू विकास दर में कमी और वैश्विक आर्थिक माहौल में अनिश्चितता के कारण घरेलू मांग को बढ़ाने और निवेश को प्रोत्साहित करने की ज़रूरत है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि आरबीआई ने पिछले तीन बार से रेपो रेट में जो कटौती की है उसका असर धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है.

उन्होंने कहा कि इस बात के साफ़ संकेत हैं कि घरेलू मांग में और कमी आई है. उन्होंने कहा कि मई में भी औद्योगिक गतिविधियां लगातार थमती गई हैं, खासकर मैन्युफ़ैक्चरिंग और खनन में इसका साफ़ असर दिख रहा है.

आरबीआई गवर्नर का कहना था कि आर्थिक संकट से बचने के लिए बड़े स्तर पर सुधार करने की ज़रूरत है.

ट्रंप प्रशासन ने नए क़ानून को लागू किया है जिसके तहत अमरीकी अधिकारियों को प्रवासी परिवारों को उस समय तक हिरासत में रखने की इजाज़त होगी जब तक अदालत उन परिवारों को अमरीका में रहने देने की इजाज़त पर फ़ैसला नहीं कर लेती.

आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय का कहना है कि वो उस पुराने क़ानूनी प्रावधान को ख़त्म कर रहा है जिसके तहत सरकार को प्रवासी बच्चों को 20 से अधिक दिनों तक हिरासत में रखने की अनुमति नहीं थी.

अधिकारियों का कहना है कि मध्य अमरीकी देशों के प्रवासी अक्सर इस क़ानूनी प्रावधान का ग़लत इस्तेमाल करते हैं.

दिल्ली की एक अदालत ने कहा है कि उन्नाव रेप केस मामले से जुड़े चिकित्सा अधिक्षक अगर पीड़िता की हालत से जुड़ी चिकित्सक रिपोर्ट पेश करने में नाकाम रहे तो उनके साथ कड़ा रूख अपनाया जाएगा.

ज़िला न्यायाधीश ने निर्देष दिए हैं कि पीड़िता की रिपोर्ट को एक सीलबंद लिफाफे में अदालत में पेश किया जाए.

अदालत ने कहा, "अगर इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो अदालत कड़ा रूख अपनाएगी"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर जा रहे हैं. इन तीन देशों में कश्मीर के मामले में खुलकर भारत का समर्थन किया है.

पीएम मोदी के इस विदेश दौरे का पहला पड़ाव फ्रांस है. मोदी 22 अगस्त दो दिन के दौरे पर जा रहे हैं. वहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां से मुलाकात करेंगे.

No comments:

Post a Comment

多地推每周2.5天假期 “休休休”能否换来“买买买”

  中新网客户端北京4月16日 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 色情性&肛交集合 籍却在...